Amitabh-Abhishek health Update: बाप-बेटे की हालत में सुधार, अस्पताल से कविता शेयर कर बिग भी ने किया फैंस का शुक्रिया
7/14/2020 3:27:48 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शनिवार रात खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें अब भी दोनों स्टार्स अस्पताल में ही भर्ती हैं और आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। दोनों बाप-बेटे की तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
अमिताभ बच्चन कोरोना अवस्था में अस्पताल रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरा देश स्टार्स की सलामती की दुआएं कर रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार उनकी अच्छी सेहत की कामनाएं कर रहे हैं। खुद के प्रति फैंस की इतनी चिंता देख बिग बी भी उनका धन्यवाद कहते नहीं थक रहे।
बीते सोमवार उन्होंने अपने ब्लॉग में एक कविता के जरिए खास अंदाज में फैंस को शुक्रिया किया। अमिताभ की कविता बी फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। शुक्रिया अदा करते हुए अमिताभ ने ये कविता लिखी है-
प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने
स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है,
बह गया, स्थिर रह ना पाया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने,
मेरे इस एकाकीपन के अंधेरे को जो तुमने प्रज्वलित कर दिया है
व्यक्त न कर पाउँगा व्यक्तिगत आभार, बस, नत मस्तक हूं मैं।
न सिर्फ सोशल मीडिया में ही फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं, बल्कि मंदिरों में भी उनके जल्द ठीक होने के लिए पूजा करवाई जा रही है। कोलकाता में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की सलामती के लिए लगातार महामृत्युंजय यज्ञ किया जा रहा हैं। फैन्स का कहना है कि यह यज्ञ तब तक जारी रहेगा, जब तक बच्चन और उनके फैमिली मेंबर्स कोरोनावायरस से पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते।
बताते चलें शनिवार को अमिताभ और अभिषेक के कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनकी पूरी फैमिली का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें अभिषेक की वाइफ और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव गई। फिलहाल उन्हें घर में ही क्वांरटाइन में रखा गया है।