राज ठाकरे के बेटे की रिसेप्शन में बिग-बी, किंग खान और सलमान से लेकर सचिन तक ने की शिरकत

1/28/2019 4:15:46 PM

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने फैशन डिजाइनर मिताली बोरुडे के साथ शादी रचा ली है। बीते रविवार मुंबई में इन दोनों की शादी की रिसेप्शन रखी गई। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।

 

 

सलमान, शाहरूख और बिग बी जैसे स्टार्स ने यहां पहुंच चार चांद लगाए। सितारों के अलावा इस पार्टी में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शिरकत की थी।

 

 

जहां अमित ठाकरे ने पत्नी मिताली संग पोज दिए, वहीं देश के सबसे आमिर अादमी मुकेश अंबानी भी इस शादी में शामिल हुए।

 

 

इनके अलावा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी संग पहुंचे थे। 

 

 

बता दें कि इस पार्टी में पहुंची उर्मिला मारतोंडकर साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

 

 

अभिनेता जॉनी लीवर ने अपने पूरे परिवार के साथ इस पार्टी में शिरकत की।

 

 

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी पत्नी के साथ काफी अलग अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान उनकी पत्नी काफी खूबसूरत लग रही थी। 

 


 

 

Konika