सात वचनों' का फिर से रिन्यू:पेस्टल पिंक लहंगे में प्यारी दिखीं 'ये हैं मोहब्बतें' फेम अमित की दुल्हनिया, मम्मी-पापा की शादी में जियाना ने मचाया धमाल

10/4/2023 1:55:03 PM

मुंबई: 'ये हैं मोहब्बतें' एक्टर अमित टंडन एक बार फिर दुल्हा बन गए हैं। अमित टंडनऔर उनकी पत्नी रूबी ने अपने 'सात वचनों' को फिर से रिन्यू करते हुए दोबारा शादी रचाई। दरअसल,2007 में शादी के बंधन में बंधे अमित और रूबी 2017 में तलाक लेने वाले थे।

हालांकि, जब रूबी दुबई में कुछ सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में फंस गईं, तब अमित ने उनका साथ दिया और उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के सच्चे साथी हैं।

ऐसे में कपल ने अब एक बार फिर अग्नि को साक्षी मानकर 'सात वचन' लिए और अपने मिलन का शानदार तरीके से जश्न मनाया। इस जश्न में कपल की 13 साल की बेटी ने भी खूब एंजॉय किया।

लुक की बात करें तो कपल पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में काफी जच रहा था। इस खास दिन के लिए दुल्हे राजा अमित ने पेस्टल गुलाबी रंग के कुर्ता-पायजामा सेट में बेहद डैशिंग लग रहे थे, जिसे उन्होंने मैचिंग नेहरू जैकेट के साथ पेयर किया था।

वहीं अमित की दुल्हनिया रूबी पिंक कलर के हैवी लहंगे में राजकुमारी की तरह तैयार हुई थीं। उन्होंने हल्के मेकअप, मेंहदी लगे हाथ और चुनिंदा डायमंड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

 
13 साल की बेटी जियाना ने मम्मी-पापा संग दिए पोज 

कपल ने अपने मिलन का जश्न शानदार तरीके से मनाया था, जिसमें उनके करीबी और खासकर उनकी 13 साल की बेटी जियाना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

अपने माता-पिता के साथ उनके स्पेशल डे पर पोज़ देने से लेकर, उन्हें कसकर गले लगाने तक, जियाना ने वास्तव में अमित और रूबी की शादी के रिन्यू फंक्शन का पूरा आनंद लिया। शेयर की तस्वीरों के साथ कपल ने एक स्पेशल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'प्यार आसान नहीं है, इसमें बहुत सी कठिनाई आती हैं, लेकिन भगवान हमेशा हमारे साथ रहें और हमारे लिए रहें।'

इससे पहले अमित ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं। अपने इस खास दिन के लिए अमित ग्रीन कलर के कुर्ते और सफेद पैंट में हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर रूबी ने व्हाइट कलर का कढ़ाईदार शरारा सेट पहना था, जिसके साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी पेयर की थी।पिंक आईशैडो, ग्लॉसी लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर, डिफाइन्ड ब्रो और मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma