इवेंट में गर्लफ्रेंड संग बहके अमित साध, जिम में भी किया था कुछ एेसा ही

2/18/2019 5:20:55 PM

मुंबई: रविवार को CINTAA एक्ट फेस्ट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। वहीं एक्टर अमित साध भी अपनी गर्लफ्रेंड एनाबेल डासिल्वा के साथ नजर आए। इस इवेंट से दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें अमित एनाबेल के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे है। इस दौरान दोनों किसी बात पर खिलखिलाते दिख रहे है।

 

 

इस समय जहां अमित ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट वियर की है। वहीं एनाबेल ने व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी हुई है। इसके अलावा अमित ने अपने इंस्टा पर भी गर्लफ्रेंड संग जिम की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एनाबेल अमित को किस करती नजर आ रही है। तस्वीर संग अमित ने कैप्शन दिया है कि-'ये वहीं जगह है जहां हम 6 महीने पहले पहली बार मिले थे'। 

 


बता दें कि अमित की गर्लफ्रेंड एनाबेल ब्राजील की फिटनेस मॉडल है। हाल ही में अमित ने इस बात का खुलासा किया था कि वह रिलेशनशिप में है। वैलेंटाइन डे के मौके पर भी इन्होंने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। 
 

Konika