फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, दिल का दौरा पड़ने से एक्टर अमित मिस्त्री का निधन

4/23/2021 12:49:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। संगीतकार श्रवण राठौर के बाद अब मशहूर एक्टर अमित मिस्त्री दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनका निधन शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से गम में डूब गई है।

PunjabKesari


उनके निधन पर एक्ट्रेस कुबरा सेठ ने शोक जताया है। ट्वीट कर एक्ट्रेस ने लिखा- 'आपको याद किया जाएगा। अमित मिस्त्री। परिवार के प्रति संवेदना।' 

 


बता दें अमित हिंदी की कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके थे। उनकी मशहूर फिल्मों में क्या कहना, यमला पगला दीवाना, एक चालीस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी और ए जेंटलमैन शामिल हैं। वहीं टीवी शो तेनाली राम में भी उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News