बाॅयफ्रेंड वरुण संग करिश्मा तन्ना की काॅफी डेट, शादी की खबरों के बीच कुछ इस अंदाज में दिखा कपल

1/14/2022 2:39:59 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना लंबे समय रियल एस्टेट बिजनेस वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। कपल की शादी की खबरें भी बी-टाउन के गलियारों में छाईं हुईं। करिश्मा  वरुण संग 5 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। इस का खुलासा खुद करिश्मा ने किया।

PunjabKesari

वहीं इन शादी की खबरों के बीच करिश्मा बाॅयफ्रेंड वरुण बंगेरा काॅफी डेट पर पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। लुक की बात करें तो करिश्मा व्हाइट ओवर साइज कुर्ते और ब्लू डेनिम में स्टाइलिश दिखीं।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप  उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान करिश्मा ने एक स्लिंग बैग कैरी किया था। वहीं वरुण की बात करें तो वह चेक शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

PunjabKesari

काॅफी शाॅप के बाहर वरुण और करिश्मा ने एक-साथ कोई पोज नहीं दिया। जहां करिश्मा मीडिया के सामने स्टाइलिश अंदाज में दे रही थीं। वहीं वरुण फोन में बिजी दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले करिश्मा ने साल 2022 का आगाज करते हुए वरुण बंगेरा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। एक्ट्रेस ने वरुण संग अपनी कुछ अनसीन रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी।


बता दें कि करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड के साथ ईटाइम्स 5 फरवरी 2022 को सात फेरे लेने वाली है। शादी के फंक्शन 4 फरवरी से शुरू होंगे जिसमें संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। 5 को दोनों की शादी होग।. वहीं 6 फरवरी 2022 को दोनों की ग्रैंड रिसेप्शन होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News