Pics: शादी की खबरों के बीच फैमिली और गर्लफ्रेंड संग डिनर करने पहुंचे फरहान

1/13/2020 10:51:23 AM

मुंबई: एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड महिला शिबानी दांडेकर इंडस्ट्री के फेमस कपल्स हैं। ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फरहान अक्सर लेडी लव शिबानी दांडेकर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं। हर तस्वीर में फरहान और शिबानी के बीच का प्यार और बॉन्डिंग साफ जाहिर होता है।

PunjabKesari

बीते दिनों ही खबरें थी आई  कि कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है। इन्हीं खबरों के बीच कपल को फैमिली के साथ डिनर डेट कर देखा गया। इस दौरान फरहान के पेरेंट्स जावेद अख्तर और शबाना आजमी, बहन जोया अख्तर थी।

PunjabKesari

परिवार संग कपल की ये तस्वीरें शादी की खबरों में आग में घी डालने जैसा काम कर रही हैं। लुक की बात करें तो शिबानी चेक शर्ट और ब्लू पैंट में स्टाइलिश दिख रही हैं।

PunjabKesari

वहीं फरहान ब्लैक शर्ट और ग्रे ट्राउजर में कूल दिखे। इस दौरान पिंक स्लिक कुर्ते के साथ ग्रे प्लाजो पहने दिखीं। कपल की फैमिली संग ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि शिबानी ने 1 सितंबर 2018 को एक मिस्ट्री मैन के साथ हाथ पकड़े हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी। बाद में लगभग एक महीने बाद फरहान ने शिबानी संग दिल इमोजी के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में दिखेंगे। इस फिल्म में फरहान एक बॉक्सर का रोल निभाएंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News