ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा के लिए जाहिर किया प्यार, सेट पर लेडीलव के लिए भेजे लजीज पकवान

1/9/2024 3:27:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी उड़ी हैं, लेकिन हर बार उन्होंने एक दूजे के लिए अपना प्यार दिखाकर उन खबरों को खारिज किया है। अब हाल ही में फिर ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने लेडीलव के लिए अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने मलाइका के लिए सेट पर ढेर सारा खाना भेजा, जिसका वीडियो वायरल होते ही ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई है।


फराह खान ने 8 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मलाइका क्रू के साथ खाना एंजॉय करती नजर आ रही हैं। ये खाना अर्जुन ने स्पेशल मलाइका अरोड़ा के कहने पर ने भेजा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

वीडियो में फराह खान बताती हैं कि अर्जुन ने आलू करी, राजमा, मटन पुलाव और बहुत कुछ भेजा है। वह कहती हैं- मलाइका जी ने खुद अपने हाथों से अर्जुन को फोन करके उसके घर से मंगवाया है। तो अर्जुन इस खाने के लिए शुक्रिया। वीडियो में मलाइका के अलावा रवीना टंडन, ऋत्विक धनजानी, सिद्धार्थ डे और युजवेंद्र चहल भी नजर आ रहे हैं।


बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर जज के तौर पर नजर आ रही हैं। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर को आखिरी बार कुत्ते फिल्म में देखा गया था।


 

Content Writer

suman prajapati