ब्लैक शेड्स..हाई बन..शहनाज गिल का स्टाइलिश लुक, सलमान संग डेब्यू करने की खबरों के बीच JW Marriott Hotel के बाहर स्पाॅट हुईं Miss Gill

4/28/2022 4:03:24 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' में अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही बाॅलीवुड में अपना ड्रीम डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खबर है कि शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। वहीं सलमान संग डेब्यू करने की खबरों के बीच शहनाज गिल को जूहू में JW Marriott Hotel के बाहर स्पाॅट किया गया।

PunjabKesari

इस दौरान शहनाज का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो शहनाज ब्लैक टाॅप और जींस में बेहद प्यारी दिखीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक से लुक को पूरा किया था।

PunjabKesari

इसके साथ हाई बन, ब्लैक शेड्स और गोल्डन हूप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान शहनाज ने रेड कलर का स्लिंग बैग कैरी किया है। होटल के बाहर शहनाज ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

शहनाज के डेब्यू की बात करें तो खबर है कि सलमान खान ने अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के लिए एक्ट्रेस से संपर्क किया है।एक इंग्लिश वेब साइट की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एक सूत्र ने बताया-'शहनाज गिल 'कभी ईद कभी दीवाली' के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ दिखाई देंगी। यह पुष्टि की गई है कि शहनाज फिल्म का हिस्सा होंगी लेकिन उनका रोल क्या है इसकी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।' 

PunjabKesari

गौरतलब है कि कभी ईद कभी दीवाली में सलमान के अलावा उनके जीजा और एक्टर आयुष शर्मा और पूजा हेगड़े हैं। वहीं अब अगर शहनाज की इस फिल्म में एंट्री होती है तो ये उनके फैंस के लिए वाकई बहुत बड़ी खुशखबरी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News