पत्नी से कानूनी लड़ाई लड़ रहे करण मेहरा ने 100 दिन से नहीं देखी बेटे की झलक, दर्द बयां करते हुए बोले-''आशा है जल्द मिलेंगे''

9/9/2021 12:25:28 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच का विवाद तो जग जाहिर है। निशा रावल ने करण मेहरा पर  पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इसके चलते वे करण को जेल भी भिजवा चुकी हैं। करण मेहरा और निशा रावल मौजूदा समय में तलाक और उनके बेटे कविश को अपने पास रखने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। करण से हुए झगड़े के बाद निशा राव बेटे के साथ करण मेहरा से अलग रह रही हैं। वहीं करण बेटे कविश से दूर होकर दिन गिन रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर कई बार बेटे से ना मिल पाने का दर्द बयां कर चुके हैं।

PunjabKesari

वहीं एक बार फिर उनका दर्द छलका। करण ने इंस्टा पर बेटे कविश का थ्रोबैक वीडियो शेयर कर बताया है कि वे उसे सभी बुराइयों से बचाकर रखना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो 100 दिनों से बेटे से दूर हैं और उन्हें लाडले की याद आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

वीडियो में करण बेटे काविश के साथ  खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ करण ने लिखा-'मेरे बेटे को याद करते हुए 100 दिनों का इमोशनल  तूफान। तुमसे जल्दी मिलने की उम्मीद है। चाहता हूं तुम्हें सभी बुराइयों से सुरक्षित रखूं और वो पिता बनूं जो किस्मत ने मेरे लिए लिखा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

पिछले महीने भी करण मेहरा ने बेटे कविश के साथ अपना पुराना वीडियो शेयर किया था जिसमें वे बेटे संग खेलते नजर आए थे। करण ने लिखा था-'75 दिन हो गए उस दिन को जब मैंने नन्हे कविश मेहरा को देखा था। दिनों की गिनती कर रहा हूं।' 

PunjabKesari

बेटे काविश के अलावा निशा को नहीं चाहिए करण की फूटी कौड़ी

इससे पहले निशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके वकीलों ने करण को एक मेल भेजा था जिसमें उन्होंने शून्य गुजारा भत्ता और अकेले बेटे को अपने साथ रखने का अधिकार मांगा था जिससे करण नियमित रूप से मिल सकते हैं। हालांकि, करण नियम और शर्तों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा-करण ने अपने बेटे कविश के संपर्क में रहने की कोशिश नहीं की है। कविश के जन्मदिन (14 जून) पर एक एक्टर दोस्त के नंबर पर उन्हें बधाई देने के लिए सिर्फ एक बार फोन किया।

PunjabKesari

करण मेहरा और निशा रावल ने लव मैरिज की थी दोनों शादी से पहले 6 सालों तक रिलेशनशिप में थे।लेकिन फिर कुछ सालों बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। इसका खुलासा कुछ महीनों पहले तब हुआ जब निशा रावल ने करण मेहरा के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कर दिया।

PunjabKesari

निशा ने करण पर मारपीट करने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। फिलहाल बेटा कविश निशा रावल के साथ है और निशा करण से बेटे को मिलने नहीं दे रहीं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पति पत्नी की इस लड़ाई में कविश पिस रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News