तलाक की खबरों के बीच अभिषेक ने पत्नी ऐश संग मनाया बर्थडे, बेटी संग  ट्विनिंग किए नजर आए Mr. & Mrs. Bachchan

2/6/2024 11:18:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। पिछले कुछ सालों से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या और उनके पति और ससुराल वालों के बीच कुछ अनबन चल रही है। इंटरनेट का मानना है कि बच्चन परिवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, और इसका कारण ऐश्वर्या का अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता के साथ खटास भरा रिश्ता है। हालांकि कई बार ऐश ने पति अभिषेक और बच्चन फैमिली संग स्पाॅट होकर इन सब खबरों का खंडन किया।

 

वहीं अब एक बार फिर अपने प्यारे पति अभिषेक के लिए एक प्यारा सापोस्ट लिखकर उन्होंने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया। दरअसल, 5 फरवरी को अभिषेक का 48वां बर्थडे था। इस खास दिन पर हर किसी ने अभिषेक को बधाई दी लेकिन फैंस को बस ऐश की पोस्ट का इंतजार कर रहे थे।

 

वहीं शाम को ऐश ने पति के नाम प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। ऐश ने दो तस्वीरें शेयर की।  पहली तस्वीर में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या मैचिंग रेड आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर पति अभिषेक के बचपन की थी।

 

इसके साथ ही ऐश्वर्या ने अभिषेक के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा- 'आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार, शांति, और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान भला करें। चमकते रहो।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

बता दें कि ऐश और अभिषेक की मुलाकात 1999 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग के दौरान हुई थी। 2005 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे के प्यार में गिरफ्त बो गए। 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंध गए। शादी के चार साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा। 
 

 

Content Writer

Smita Sharma