प्रेग्नेंट हैं 35 साल की अमेरिकन सिंगर केटी पेरी, 'नेवर वॉर्न व्हाइट' साॅन्ग में फ्लाॅन्ट किया बेबी

3/6/2020 9:45:36 AM

लंदन: फेमस पाॅफ सिंगर केटी पेरी का हाल ही में न्यू साॅन्ग 'नेवर वॉर्न व्हाइट' रिलीज हुआ। इस साॅन्ग के जरिए उन्होंने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। सिंगर मंगेतर ओरनाल्डो ब्लूम से प्रेग्नेंट है।

कैटी का ये पहला बेबी है। अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी को लेकर कैटी काफी एक्साइटेड हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। वहीं मंगेतर ब्लूम एक 9 वर्षीय बेटे के पिता हैं।

उन्हें ये बेटा एक्स वाइफ Miranda Kerr से है। सामने आए इस वीडियो में केटी व्हाइट कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर करती दिख रही हैं।

बता दें कि 2019 में कैटी पेरी भारत आई थी। उस वक्त वो काफी चर्चा में रही थीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कैटी पेरी ने रसल ब्रांड संग शादी की थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाईं। उन्होंने डेढ़ साल बाद तलाक ले लिया।

Smita Sharma