''मैक्सिको की किम कार्दशियन'' मॉडल Joselyn Cano की 29 की उम्र में मौत, बट-लिफ्ट सर्जरी के चलते गंवानी पड़ी जान

12/22/2020 10:51:53 AM

मुंबई. अमेरिका की फेमस मॉडल और फैशन डिजाइनर जोसलिन केनो का निधन हो गया है। मॉडल ने 29 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बट-लिफ्ट की सर्जरी कराने की वजह से जोसलिन की मौत हुई है। जोसलिन का मॉडलिंग की दुनिया में बहुत नाम था। जोसलिन को किम कार्दशियन के नाम से भी जाना जाता था।


जोसलिन की मौत से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा। जोसलिन के फैंस सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। जोसलिन के इंस्टग्राम पर 13 मिलियन फॉलोवर्स थे। जोसलिन बट लिफ्ट सर्जरी के लिए कोलंबिया पहुंची थी और सर्जरी ठीक से न हो पाने के कारण उनकी मौत हो गई। जोसलिन फैंस ने महिला फैंस से अपील की है कि वह इस तरह की कोई सर्जरी न करवाएं जिनसे उनकी जान चली जाए।


बता दें जोसलिन का जन्म 14 मार्च 1990 को हुआ था। जोसलिन ने 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। जोसलिन ने काफी कम उम्र में ही अच्छा नाम कमा लिया था। जोसलिन ने मॉडल के तौर पर अच्छा दिखने के लिए कई बार सर्जरी करवाई थी। जोसलिन के फैंस को यकीन नही हो रहा कि बट-लिफ्ट सर्जरी से कोई कैसे मर सकता है।

Parminder Kaur