अमेरिकन लड़की ने प्रियंका की इज्जत की उड़ाई धज्जियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
8/31/2019 11:22:35 AM
मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके चाहने वालों को काफी दुख होगा।
दरअसल, वीडियो में एक अमेरिकन गर्ल प्रियंका की इज्जत की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लॉस एंजेलिस की रहने वाली एक धालीवाल नाम की लड़की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह एक मैगजीन को कचरे के डिब्बे में डालती नजर आ रही हैं।
इस मैगजीन के कवर पर प्रियंका की तस्वीर लगी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि यह वही मैगजीन है जिसके फोटोशूट के दौरान प्रियंका ने इंडियन फैंस को से ज्यादा अमेरिकन फैंस को सभ्य बताया था।
वैसे इस लड़की ने ऐसा क्यों किया। इस बात की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि स्टार्स की कामयाबी बुलंदियों तक पहुंची है तो उनकी वजह फैंस हैं। उनके फैंस ना सिर्फ उनकी फिल्मों को देखते हैं बल्कि दिलों जान से उनको प्यार करते हैं। वो अपने फेवरेट स्टार के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन कई बार स्टार्स को अपने कुछ फैंस की वजह से प्रॉबलम्स का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में कुछ स्टार्स तो इनको मुंहतोड़ जवाब देते हैं तो कुछ इग्नोर कर देते हैं।
This magazine arrived at my house today, I thought it would be best if I trashed it instead of recycling it. #PriyankaChopra 🗑 pic.twitter.com/NMDhOFxnik
— Miss Dhaliwal 🕊 (@SandyTxoxo) August 30, 2019