अमेरिका की लूना सोसाइटी का दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लिया बड़ा फैसला, 21 जनवरी को मनाएंगे 'सुशांत मून डे'

3/10/2022 1:39:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को भले ही इस दुनिया को अलविदा कहे दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन लोग आज भी उन्हें भूले नही हैं। सुशांत याद बनकर हमेशा अपने फैंस के दिलों पर जिंदा रहते हैं। न सिर्फ देश बल्कि विदेश के फैंस भी उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में अमेरिका में अंतरिक्ष संस्थान लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन को खास अंदाज में याद करने के लिए बड़ा फैसला किया है। 

 

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी को होता है। लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने एक्टर के जन्मदिन को 'सुशांत मून डे' नाम दिया है। इस बात की अनाउंसमेंट सोसायटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की है। ऐसे में लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का अगला यानि 37वां जन्मदिन 21 जनवरी को 'सुशांत मून डे' के तौर पर मनाया जाएगा। 

 

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष की चीजों की काफी दिलचस्पी थी। उनके पास टेलीस्कोप भी थी और वह अक्सर अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों को देखते रहते थे। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। यह फिल्म अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों थी।


इस फिल्म के लिए वह नासा भी गए थे, लेकिन इस फिल्म के पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 


14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। उनकी डेड बॉडी मुंबई स्थित आवास में कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली थी, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मच गई थी।

Content Writer

suman prajapati