सोनम कपूर, नेहा धूपिया के बाद अब इस एक्टर ने रचाई शादी

5/11/2018 12:36:49 AM

मुंबईः बॉलीवुड फैंस का अभी सोनम और आंनद की शादी का हैंगओवर उतरा भी नहीं था कि अब उनके लिए बड़ी खबर आ रही है। उनके एक फेवरेट कपल ने गुपचुप शादी कर ली है। शिव ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और कॉस्ट्यूम डिजाइनर अमेयरा पुनवानी से मुंबई में 9 मई को शादी रचाई। इसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। 

शिव की शादी की खबर का खुलासा फिल्ममेकर जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया।

 

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar) on


उन्होंने दोनों की बधाई देते हुए कपल का एक फोटो शेयर किया है जिसमें शिव पत्नी अमेयरा का पल्लू सही करते नजर आ रहे हैं। 

जोया ने दोनों की शादी की फोटो शेयर की और शादी की बधाई भी दी। अमेयरा फैशन वर्ल्ड में जाना माना नाम है। कम ही लोग जानते हैं कि वे अनुष्का शर्मा की क्लोज फ्रेंड हैं। 

जैसे ही जोया ने ये फोटो शेयर की, सभी ने दोनों को शादी की बधाई देनी शुरू कर दी।

Punjab Kesari