VIDEO: अंबानी फैमिली ने खास अंदाज में की बहू श्लोका को विश, देवर ने भाभी से कहा 'मुझे काका बना दो'

7/14/2019 11:13:34 AM

मुंबई: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने इसी साल 9 मार्च को बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं। वहीं हाल ही में पूरे अंबानी परिवार ने अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

अंबानी परिवार ने अपनी बहू के पहले जन्मदिन को बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया। श्लोका के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए अंबानी परिवार ने एक वीडियो के जरिए श्लोका को बर्थडे विश किया।

बर्थडे वीडियो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट समेत परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। 

अनंत अंबानी तो वीडियो में भाभी श्लोका को बर्थडे विश करने के साथ श्लोका से उन्हें काका बनाने की गुजारिश भी कर दी। वीडियो के अंत में अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका को बर्थडे विश करने के साथ उससे अपने प्यार का इजहार भी किया।

बता दें कि श्लोका मेहता का जन्मदिन 11 जुलाई को होता है। श्लोका मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। श्लोका मेहता पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। वह रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर भी हैं। श्लोका ConnectFor की भी को-फाउंडर भी हैं। यह संस्था एनजीओ को वालंटियर्स को साथ जोड़ने का काम करती हैं।

 

Smita Sharma