Pics: अंबानी खानदान की ''होने वाली बहू'' कृशा शाह के हाथों पर चढ़ा शादी का चूड़ा, पिंक ड्रेस के साथ फ्लोरल ज्वेलरी में खूब जचीं अनमोल अंबानी की गर्लफ्रेंड

2/20/2022 5:21:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अंबानी फैमिली में इस वक्त जश्न का माहौल है। बिजनेसैमन मुकेश अंबानी का भतीजा यानि अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना अंबानी के बेटा अनमोल अंबानी दुल्हा बनने जा रहा है। अनमोल अंबानी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह से 20 फरवरी यानि आज शादी रचा रहे हैं। इससे पहले कपल की प्री वेडिंग फंक्शन की फोटोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


 
अनमोल अंबानी की होने वाली दुल्हन कृशा शाह की बहन नृत‍ि शाह ने हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की फोटोज और वीड‍ियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।  


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृशा की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी काफी शाही अंदाज से की।

 

परिवार ने अपनी लाडली को बड़े प्यार से हल्दी लगाई और चूड़ा पहनाया।


वहीं इन तस्वीरों में कृशा पिंक ड्रेस के साथ फ्लोरल ज्वेलरी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपनी फैमिली के साथ पोज देती बेहद खुश नजर आ रही हैं।

 


बता दें, 18 फरवरी, 2022 को अनमोल और कृशा ने अपने मेहंदी समारोह की मेजबानी की थी। इस दौरान होने वाले दूल्हा-दुल्हन दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे।


Content Writer

suman prajapati