लंदन में स्पॉट हुई अमांडा होल्डन, पिंक पैंट सूट में दिखा कूल अंदाज
6/22/2021 5:02:05 PM
मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा होल्डन अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जब भी अपने घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाती है।
हाल ही में एक्ट्रेस को लंदन में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में अमांडा पिंक पैंट सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस काफी कूल लग रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अमांडा को आखिरी बार फिल्म Pudsey the Dog में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।