बर्थडे पर सगाई: घुटने पर बैठ ''भोला'' फेम अमला पॉल को बॉयफ्रेंड ने पहनाई रिंग, 6 साल पहले टूट गई थी डायरेक्टर संग शादी

10/27/2023 12:58:25 PM

मुंबई: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अमला पॉल ने 26 अक्टूबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उन्हें उनकी लाइफ का सबसे अच्छा सरप्राइज मिला है। दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें शादी के प्रपोज किया।

एक्ट्रेस का क्यूट वीडियो भी सामने आया है।  जैसा फिल्मों में होता है, बिल्कुल वैसे ही जगत ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। वीडियो में आप देख सकते है कि वह रेस्टोरेंट में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। इस मौके पर वह पिंक ऑफ शोल्डर जंपसूट में नजर आईं। वहीं, जगत व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। वीडियो में एक्ट्रेस ने बर्थडे की पूरी शाम दिखाई है।

जहां बॉयफ्रेंड ने उन्हें बहुत ही अलग और खास अंदाज में सरप्राइज दिया। उन्होंने पहले डांस किया। फिर अचानक घुटनों पर बैठकर इंगेजमेंट रिंग के साथ एक्ट्रेस को प्रपोज किया। इस खूबसूरत से प्रपोजल को हां कहने में अमला ने एक सेकेंड नहीं लगाया। 


कौन है अमला पॉल के बॉयफ्रेंड, जगत देसाई

एक वेबपोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक जगत देसाई गुजरात से हैं। वह जिम के शौकीन हैं। वह डॉग लवर भी हैं जो गोवा में दोस्तों के साथ पार्टी करने पसंद करते हैं।

12 साल बड़े डायरेक्टर से शादी, 3 साल में तलाक

अमला पॉल की पहली शादी एएल विजय के साथ हुई थी। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। ए एएल पेशे से डायरेक्टर हैं दोनों ने साल 2014 में शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jagat Desai (@j_desaii)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमला मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में एक्टिव हं। उन्होंने एक्टिंग डेब्यू मलयालम फिल्म Neelathamara से साल 2009 में किया था हालांकि उन्हें असल पहचान 2011 में आई फिल्म Deiva Thirumagal से मिली। 


 

Content Writer

Smita Sharma