अली गोनी ने स्टाइलिश अंदाज में शेयर की तस्वीर, गर्लफ्रेंड जैस्मिन बोली- उफ्फ क्या अदा क्या जलवे

7/30/2021 11:14:16 AM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' फेम अली गोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अली फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अली ने स्टाइलिश अंदाज में एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने कमेंट किया है।


तस्वीर में अली ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। ब्लैक शेड्स से अली ने अपने लुक को कम्पलीट हुआ है। इस लुक में अली काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अली ने लिखा- इस साल भी तमाशे वही पुराने हुए .. कितने अपने और कितने ही अनजाने हुए। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

अली की गर्लफ्रेंड जैस्मिन ने कमेंट कर लिखा- उफ्फ क्या अदा क्या जलवे।


काम की बात करें तो अली और जैस्मिन हाल ही में म्यूजिक वीडियो '2 फोन' में नजर आ रहे हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। इसके अलावा दोनों 'तेरा सूट' और 'तू भी सत्या जाएगा' गानों के म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए थे। 

Content Writer

Parminder Kaur