ये कमाया था सुशांत: SSR की पुण्यतिथि से पहले अली गोनी का पावरफुल पोस्ट, एक साल होने को आया है पर एक दिन भी ऐसा नहीं गया जब....

5/30/2021 2:42:37 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाले हैं लेकिन हर दिन उनके फैंस उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाते हैं। उनकी पुण्यतिथि से पहले कई हैशटैग से ट्वीट्स किए जा रहे हैं। फैंस से साथ-साथ सुशांत संग काम कर चुके उनके को-स्टार्स भी उन्हें हर पल याद कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर अली गोनी ने सुशांत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया।

इसमें उन्होंने बताया कि सुशांत ने अपनी पूरी जिंदगी में कमाया है। अली ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा-'करीब एक साल होने जा रहा है जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था लेकिन आज तक एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब फैंस ने उनके नाम का ट्विटर पर ट्रेंड ना चलाया हो।

 

ये कमाया था सुशांत ने। अली का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। '

काम की बात करें तो अली  ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा रहे थे। वो शो में जैस्मिन को सपोर्ट करने पहुंचे थे हालांकि अपने खेल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता और फाइनल तक पहुंचे। पिछले दिनों अली गोनी और जैस्मिन का म्यूजिक वीडियो ‘तू भी सताया जाएगा’ रिलीज हुआ है। 

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया था। वहीं सुशांत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जैसे जैसे इस मामले में जांच होती गई इसमें ड्रग्स एंगल सामने आया। इस केस में रिया को 1 महीने की जेल हुई थी। वहीं हाल ही में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। 

Content Writer

Smita Sharma