'कुछ भी खास नहीं आज कल..तू जो पास नहीं' लेडीलव जैस्मिन को बेहद मिस कर रहे हैं अली गोनी, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर बयां किया हाल-ए-दिल

11/23/2023 2:07:46 PM

मुंबई: अली गोनी और जैस्मिन भसीन इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में प्यार का इजहार करते हुए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अली ने जैस्मिन के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाले नोट में ये भी बताया है कि वे अपनी लेडी लव को कितना मिस कर रहे हैं। फोटो में अली और जैस्मिन एक दूजे में खोए हुए मुस्कुरा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

 

इस दौरान अली जहां ब्लैक हुडी और कैप में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के स्वेटर के साथ ब्लू ओवरकोट पहने हुए काफी स्टाइलिश लग रही हैं। तस्वीर के साथ अली ने कैप्शन में लिखा-'कुछ भी खास नहीं आज कल..तू जो पास नहीं।' वहीं अली की पोस्ट पर उनकी लेडी लव जैस्मीन ने भी फौरन अपना रिएक्शन दिया। जैस्मिन ने लिखा-'मैं बहुत जल्द आ रही हूं' (दो रेड हार्ट इमोजी)।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

बता दें कि जैस्मिन इन जिनों लंदन में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही थीं।


 

Content Writer

Smita Sharma