TV के ''संस्कारी बाबूजी'' का इस एक्ट्रैस के साथ रह चुका है अफेयर

7/10/2017 11:20:48 AM

मुंबई: एक्टर आलोकनाथ का आज जन्मदिन है। वह आज 61 साल के हो गए है। संस्कारी बाबूजी के नाम से फेमस आलोकनाथ की पर्सनल लाइफ की कई ऐसी बातें हैं, जो ज्यादातर लोग नहीं जानते। मसलन उनके और एक्ट्रैस नीना गुप्ता के अफेयर को ही ले लीजिए। आलोक काम के सिलसिले में दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रगल के दौरान उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से हुई और जल्दी ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

आलोक और नीना के अफेयर और ब्रेकअप के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि दोनों ही अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ब्रेकअप करने का फैसला लिया। नीना और आलोक ने साथ में 'गांधी' (1982) और 'अंत' (1994) में साथ काम किया है। ब्रेक के बाद नीना का अफेयर म्यूजिशियन शारंगदेव और वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से भी रहा। बात आलोकनाथ की करें तो उन्होंने पैरेंट्स की पसंद की बिहारी लड़की अंशु सिंह से शादी की और सेटल हो गए।