बालकनी में आकर सलमान ने फैंस को किया एेसा इशारा, चेहरे पर दिखी हल्की मुस्कान

4/8/2018 12:48:03 PM

मुंबई: काले हिरण शिकार मामले में सलमान को जोधपुर सेंशन कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिसके बाद वो अपने घर मुंबई गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। सलमान को जमानत मिलते ही जोधपुर से लेकर मुंबई तक फैंस ने जमकर पटाखे चलाए और मिठाई बांटी, उनके घर के बाहर स्वागत के लिए हजारों की तादाद में फैंस जमा हुए। 

सलमान परिवार वालों से मिलने के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में अपने फैंस का अभिवादन करने आए। उनके साथ पिता सलीम खान, माता सलमा खान, बॉडीगार्ड शेरा और भाजे आहिल भी नजर आए।

सलमान के चेहरे पर घर आने की खुशी साफी झलक रही थी। फैंस के अभिवादन के साथ सलमान ने सबको घर जाकर सोने का इशारा भी किया।

उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी गई। सलमान के साथ उनके पूरे परिवार ने हाथ जोड़कर इपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।  

बता दें कि सलमान को 20 साल पहले फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास दो काले हिरण मारने के अपराध में दोषी ठहराया गया है। इस मामले में सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी आरोपी थे, लेकिन उन्हें बरी कर दिया गया।

सलमान को काले हिरण मामले में दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई गई थी। दो दिन जेल में रहने के बाद शनिवार को उनकी जमानत पर रिहाई हुई।

अब सलमान को एक महीने बाद सात मई को फिर कोर्ट में पेश होना है। इस मामले में सजा मिलने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्रि‍टीज सलमान का बचाव करते नजर आए। 


 

Punjab Kesari