ओक्का कशनम के 4 साल: अल्लू सिरीश ने बताया कैसे फिल्म को 4 अलग-अलग भाषाओं में किया प्रदर्शित

12/29/2021 12:35:50 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अल्लू सिरीश की ओक्का कशनम ने आज अपनी रिलीज़ के 4 साल पूरे कर लिए है, जिसे 4 अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित किया गया है। तेलुगु फिल्म को हिंदी, तमिल और मलयालम दर्शकों द्वारा अच्छी समीक्षा मिली है जो इसे सच में एक 'पैन-इंडिया' फिल्म बनाता है। 

अल्लू सिरीश ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"ओक्का कशनम ने 4 साल पूरे कर लिए हैं और यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। तेलुगु संस्करण को हिंदी में 'शूरवीर 2' के नाम से में डब किया गया था और यह टेलीविजन व यूट्यूब पर एक बड़ी हिट बन गई। पिछले लॉकडाउन में फिल्म को स्टार विजय पर तमिल में "अंधा ओरु निमिदम" के नाम से डब किया गया और इसने डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी अपनी सफलता को दोहराया। अंत में इसे मलयालम में भी डब किया गया जिसे दर्शकों व आलोचकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALLU SIRISH (@allusirish)

यह निर्देशक वी आनंद और मेरे लिए गर्व का क्षण है कि हमारी साइंस-फिक्शन थ्रिलर को 4 भारतीय भाषाओं में प्रदर्शित किया गया और यह सभी भाषा में सफल रही है। सच में एक "पैन इंडियन" फिल्म है। ओक्का कशनम के 4 साल पूरे होने का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।✨" 

ओक्का कशनम को सभी 4 भाषाओं में सफल घोषित किया गया है जो अभिनेता और फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

वर्क फ्रंट पर, सिरीश जल्द अन्नू इमैनुएल के साथ 'प्रेमा केदांता' में दिखाई देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News