''पुष्पा 2'' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक आउट, हाथों में चूड़ियां..गले में नींबू माला..एक्टर का एकदम अलग देख दंग हुए लोग

4/8/2023 10:54:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'पुष्पा' से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। बीते दिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। वहीं, अब इसके बाद एक्टर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसे देख लोग दंग रह गए। इसमे अल्लू का एक दम अलग लुक देखने को मिल रहा है, जिस पर लोग कमेंट कर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

सामने आए नए लुक में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने हाथों में चूड़ियां, गले में नींबू माला और जूलरी पहनी हुई है और ब्लू कलर का मेकअप किया है। उनका ये लुक देवी मां  से मिलता दिख रहा है।


इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- #Pushpa2TheRule शुरू!!!

फैंस अल्लू अर्जुन के इस पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर कह रहे हैं, 'आइकन स्टार अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा को अलग स्तर पर ले जा रहे हैं।'

 

एक ने कमेंट कर लिखा, 'हम अल्लू अर्जुन के युग में हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'कोई और स्टार फर्स्ट लुक पोस्टर में ऐसे ट्रांसजेंडर लुक को लाने की हिम्मत नहीं कर सकता। खासकर तब जब, इतनी मचअवेटेड फिल्म हो। लेकिन अल्लू अर्जुन ने ये कर दिखाया। ऐसे ही कई यूजर्स ने भी फिल्म के पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News