अल्लू अर्जुन ने एक इवेंट में ''पुष्पा 2 द रूल'' के धमाकेदार डायलॉग के साथ लोगों को बनाया दीवाना

7/22/2023 12:38:26 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ने अपने रोमांचक पोस्टर के साथ आते ही पूरे देश में हंगामा माचा दिया। पुष्पा कहां है? के सवाल के साथ पुष्पा की तलाश शुरू हो गई, जिसके बाद अल्लू अर्जुन के बर्थ-डे की ईव पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया जो दर्शकों के लिए एक अप्रत्याशित ट्रीट की तरह सामने आया अब, दर्शकों की बहुप्रतीक्षित प्रत्याशा को बढ़ाते हुए, आइकन स्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में बेबी मूवी एप्रिसिएशन मीट में पुष्पा 2 द रूल के एक डायलॉग से पर्दा उठाया है।

 

हाल में पुष्पराज उर्फ अल्लू अर्जुन फिल्म के लिए एक एप्रिसिएशन मीट अटैंड करते दिखें, जहां उन्होंने स्पीच दी और अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 द रूल के एक जबरदस्त डायलॉग के साथ दर्शकों को धमाकेदार सरप्राइज दिया। इसी दौरान आइकन स्टार से उनकी आगामी फिल्म पुष्पा 2: द रूल की एक छोटी सी झलक पेश करने के लिए कहा गया। जिसके कुछ ही देर बाद, अल्लू अर्जुन ने आखिर में एक डायलॉग बोलते हुए कहा, "ईदंथा जारिगेदी ओकाते रूल मीडा जारुगुतानादादी, पुष्पा गाडी रूल"। इसके बाद ही वहां आई लोगों की भीड़ क्रेजी हो गई और उन्हें चीयर करने लगी। इसने यकीनन पुष्पा 2: द रूल में पुष्पराज के रूप में अल्लू अर्जुन को वापस एक्शन में देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

 

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के स्पीच की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया, 
"ओक्कते रूल... आधी "पुष्पा गादी रूल" 🔥💥
#Pushpa #Pushpa2TheRule"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

 

इसके अलावा, पुष्पा 2 द रूल तब से लगातार सुर्खियों में बनी है जब से निर्माताओं ने बड़े पैमाने पर कैंपेन के साथ इसका पहला पोस्टर जारी किया था, जो छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटीज तक, देश के लगभग हर कोने में छा गया। वहीं हाल में पुष्पा 2 द रूल (हिंदी) ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पोजीशन हासिल की। ऐसे में पुष्पा 2 द रूल के लिए लगातार बढ़ते क्रेज को देख कर साफ होता है कि पुष्पा वाकई में "फ्लावर नहीं फायर है"। पुष्पा 2 द रूल सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अभिनय किया हैं। फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sonali Sinha


Recommended News

Related News