रशिया में Puspa के प्रमोशन के बीच Allu Arjun ने रशियन लैंगुएज में किया फैंस को इम्प्रेस

12/4/2022 1:56:28 PM

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज़ की रशिया रिलीज़ ने फिल्म एक और नया उदाहरण पेश किया है। जब टीम फिल्म के प्रचार के लिए यात्रा कर रही थी, तो आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को हाल ही में रूसी प्रशंसकों को उनकी भाषा में संबोधित करते हुए देखा गया, जिसने निश्चित रूप से उन सभी को प्रभावित किया हैं।

 

जहां पुष्पराज के स्वैग ने रिलीज होने के बाद से ही भारत में हंगामा मचा रखा था, वहीं अब रूस में भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला है। जैसा कि पुष्पा: द राइज हाल ही में रूस में रिलीज हो चुकी है, फिल्म की पूरी टीम कई जगाहों पर इसका प्रचार करते दिखाई दी। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को अपने पुष्पराज स्वैग में रूसी प्रशंसकों को रूसी रस्की याज़िक में संबोधित करते देखा गया, जो उनकी भाषा है और जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और हूटिंग की।

 

पुष्पा: द राइज़ 1 दिसंबर को मास्को में और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में रिलीज़ हुई थी। फिल्म का प्रीमियर रूस के 24 शहरों में होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में होगा। यह फिल्म 8 दिसंबर को रशिया में रिलीज होगी। जहां पुष्पा: द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं फैन्स फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम पुष्पा: द रूल के लिए भी कमर कस रही है।

News Editor

Deepender Thakur