कोरोना से जंग जीत कर घर लौटे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, बच्‍चों से लिपटकर जमीन पर हुए लोटपोट

5/13/2021 10:11:02 AM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लाखों लोग इससे जिंदगी की जंग हार चुके हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसकी मार झेल रहे हैं। कई इससे ठीक भी हो रहे हैं। पिछले  महीने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब एक्टर ने इससे जंग जीत ली है और ठीक होकर घर वापिस लौट आए हैं। एक्टर ने ट्विटर पर पोस्ट और वीडियो शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी है। 


ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए अल्लू ने लिखा- 'सभी को नमस्ते, 15 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ अल्लू ने फैंस का धन्यवाद भी किया है। एक्टर ने कोरोना की गाइड लाइन फॉलो करने का अनुरोध भी किया है।'

वहीं वीडियो में अल्लू अर्जुन घर पहुंचते ही वह अपने बेटे और बेटी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अपने बेटे को गले से लगाकर जमीन पर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अल्लू ने लिखा-'कोरोना टेस्ट निगेटिव और 15 दिन क्वारंटाइन के बाद परिवार से मिला और बच्चों को बहुत याद किया।

बता दें अल्लू अर्जुन 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी बात की जानकारी दी थी। काम की बात करें तो अल्लू फिल्म 'पुष्पा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। सुकुमार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Content Writer

Parminder Kaur