अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 18 मिलियन फॉलोअर्स, एक्टर ने खास अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया अदा

4/16/2022 12:01:04 PM

मुंबई. अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। एक्टर की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। फिल्म 'पुष्पाः द राइज' की सफलता के बाद अल्लू की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। एक्टर ने खास अंदाज में फैंस का शुक्रिया अदा किया है।


तस्वीर में अल्लू ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्टर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए अल्लू ने लिखा- '18M के लिए धन्यवाद। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। हमेशा के लिए आभार'।  फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं।


काम की बात करें तो अल्लू हाल ही में फिल्म 'पुष्पाः द राइज' में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया। गानों पर लोगों के साथ-साथ फैंस ने भी खूब रील्स बनाए। अब खबरें आ रही हैं कि 'पुष्पा 2' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Content Writer

Parminder Kaur