मुश्किलों में KRK:फिटनेस मॉडल ने लगाया रेप का आरोप,मुंबई में FIR दर्ज

7/27/2021 8:38:00 AM

मुंबई: फिल्म क्रिटिक और  बिग बाॅस फेम केआरके उर्फ कमाल राशिद खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके आए दिन किसी ना किसी स्टार को लेकर विवादित ट्वीट करते रहते हैं। अक्सर इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेने वाले केआरके अब खुद एक मुसीबत में फंस गए हैं।

केआरके पर एक रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाली पीड़िता का नाम ताशा हयात है जो एक मशहूर फिटनेस मॉडल हैं।  केआरके के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई जा चुकी है FIR 26 जून 2021 को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है।

 

इस मामले में अब तक फिटनेस मॉडल का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं केआरके ने भी अपने ऊपर लगे इल्जाम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पिछले कुछ दिनों में केआरके ने सलमान खान, कंगना रनौत, मीका सिंह  और विद्या बालन जैसे सितारों से पंगा ले चुके हैं। अब देखना है कि अपने ऊपर लगे आरोपों पर केआरके क्या कहेंगे। 

Content Writer

Smita Sharma