जेल से रिहा होने के बाद एक्ट्रैस ने शुरू की शूटिंग, धोखाधड़ी का था आरोप

3/23/2018 5:37:21 PM

मुंबई:  फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर की मां किरदार निभाने वाली एक्ट्रैस अलका कौशल जेल से रिहा हो गई है। खास बात है कि रिहा होने के बाद अलका ने टीवी सीरियल 'वो अपना सा' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। शूटिंग के कुछ फोटोज हाल ही में सामने आए हैं। सीरियल 'वो अपना सा' में अलका की धमाकेदार एंट्री होगी। 

PunjabKesari


अलका ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने 'स्वरांगिनी', 'कुबूल है', 'नया दौर', 'सरोजनी', 'संतोषी मां', 'तुम पुकार लो' जैसे कई सीरियलों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'क्वीन', 'धरम संकट में', 'बजरंगी भाईजान' में काम किया है।

PunjabKesari

बता दें कि अलका कौशल और उसकी मां 50 लाख के चेक बाउंस मामले में 6 जुलाई से जेल में बंद थी। एडवोकेट सुखबीर सिंह के अनुसार फूलों की खेती करने वाले किसान अवतार सिंह निवासी गांव लांगड़िया की अलका कौशल के साथ जान-पहचान थी। एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अलका कौशल ने अवतार सिंह से पैसे उधार लिए थे। उधार लिए पैसे वापस नहीं मिलने के कारण अवतार सिंह ने अलका कौशल से पैसे वापस मांगे। तो अलका कौशल और उसकी मां सुशीला बडोला ने अवतार सिंह को 25-25 लाख के दो चैक दे दिए। अवतार सिंह ने चैक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए थे। जिसके बाद अवतार सिंह ने मालेरकोटला की कोर्ट में केस दायर कर दिया। जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने 2015 में अदाकारा अलका कौशल और उसकी मां सुशीला बडोला को दो-दो वर्ष की कैद की सजा और चैक की रकम दोगुनी कर अदा करने के आदेश सुनाए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News