बद्रीनाथ की दुल्हनिया मुवी में आलिया ने निभाया वैदेही त्रिवेदी का किरदार

6/28/2018 3:11:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में आलिया के किरदार वैदेही त्रिवेदी और वरूण का किरदार बद्रीनाथ था।

इस फिल्म में कॉमेडी, रोमांस के साथ-साथ इमोशन है और खूब एक्शन देखने को मिला। दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। 

फिल्म में बद्रीनाथ (वरुण) का किरदार काफी मासूम दिखाया गया। वहीं वैदेही त्रिवेदी (आलिया) का किरदार काफी बिंदास था जो बद्रीनाथ को शादी के लिए सीधे मना कर देती हैं।

फिल्म में वैदेही ( आलिया) एक पढ़ी लिखी और समझदार लड़की होती जो अपने लिए एक पढ़ा लिखा लड़का ही चाहती हैं। जहां वैदही की उम्‍मीदों पर खरे उतरने के लिए बद्रीनाथ (वरुण) उसे इंप्रेस करने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। 


 

Konika