Zindagi Ki Mehek सीरियल की कहानी में जाने आएगा कौन सा नया मोड़

7/15/2018 5:37:52 PM

मुंबई: टीवी सीरियल जिंदगी की महक में जल्द ही एक ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल  जल्द ही साइंस-फिक्शन की दुनिया में प्रवेश करेगा। दरअसल, सीरियल में एक एलियन की एंट्री हो गई, जिसका नाम अबीर होगा। एलियन महक को अपने ग्रह में ले जाने के लिए उसका अपहण करेगा।

जिंदगी की महक सीरियल में एक एलियन की एंट्री 

अबीर महक को सम्मोहित करने और उसके करीब आने की कोशिश करेगा, लेकिन शौर्य अबीर के बुरे इरादों को समझ जाता है। अब देखना यह है कि क्या शोर्या समय से महक को बचा पाएगा या नहीं। 

बता दें कि जिंदगी की महक सीरियल में अबीर एलियन का किरदार पुनीत राज निभा सकते हैं। शो में समीक्षा जायसवाल और करण वोहरा मुख्य किरदार में हैं। 

Konika