पद्मश्री मिलने पर आलिया ने कंगना को भेजे फूल, रंगोली बोलीं- ''मुझे बहुत मजा आ रहा है''

1/27/2020 4:57:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में कंगना को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस बात की घोषणा के बाद कंगना के फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दीं। वहीं आलिया भट्ट ने भी कंगना को इस खुशी के मौके पर एक लेटर के साथ तोहफे में फूल भेजे।

इस बात का खुलासा करते हुए कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने इस पर चुटकी भी ले डाली। रंगोली ने ट्वीट किया, 'ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है।'

बता दें कि कंगना की बहन रंगोली सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी आलिया के अलावा करण जौहर, करीना कपूर, रणवीर सिंह के साथ इनके विवाद हो चुके हैं। हमेशा ट्वीट को लेकर रंगोली चंदेल चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले जब करीना ने आलिया को घर की बहू बनाने के लेकर खुशी जाहिर की थी इस पर भी रंगोली ने ट्वीट कर गलत बयान दिए थे।

2019 में हुआ कंगना और आलिया का विवाद

 

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर कंगना हमेशा से मुखर रही हैं। कई बार उनके निशाने पर आलिया भट्ट भी आ चुकी हैं। कंगना ने फिल्म 'गली बाॅय' में आलिया की एक्टिंग को एवरेज बताते हुए कहा था कि उसने फिल्म में ऐसी कौन-सी एक्टिंग की है जिसे सराहा जा सके। उसमें एक मुंहफट लड़की ही तो है जो कि बॉलीवुड की अक्सर फिल्मों में दिखाई जाती है। बॉलीवुड की साहसी गर्ल, महिला सशक्तिकरण और अच्छा अभिनय इन शर्मिंदगी से मुझे बचाइए।  कंगना के इस बयान रक आलिया ने कहा था-लोग क्या कहते हैं इस बारे में ध्यान ही नहीं देती। हर किसी को अपनी बात कहने का हक है। मैं बस चुप रहूंगी। यही बेहतर है।'

कंगना के काम की बात करें तो उनकी फिल्म 'पंगा' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता थीं। इसके अलावा कंगना जल्द ही थलाइवी में नजर आएंगी। फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए कंगना ने भरतनाट्यम और तमिल लैंग्वेज की क्लासेस भी ली हैं। फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।

Smita Sharma