Alia Bhatt ने हॉलीवुड में गाडे़ झंडे, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में RRR के लिए जीता ''स्पॉलाइट'' अवार्ड

3/4/2023 10:50:35 AM

नई दिल्ली। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज के बाद से ही दुनियाभर में छाई हुई है। फिल्म लगातार एक के बाद एक अवार्ड्स अपने नाम कर रही है। वहीं, अब हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन 2023 के इवेंट में भी फिल्म ने एकसाथ पांच अवार्ड्स अपने झोली में डाले हैं। इस इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और जुनियर एनटीआर को स्पॉटलाइट अवार्ड से नवाजा गया है। दोनों ही स्टार को ये अवार्ड फिल्म आरआरआर के लिए दिया गया है। इसकी जानकारी हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है। 

 

आलिया भट्ट को मिल HCA का स्पॉटलाइट अवार्ड
HCA ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा- "आरआरआर के फैंस, हम आपके साथ जूनियार एनटीआर और आलिया भट्ट से अवार्ड शेयर करना चाहते हैं, जो हम उन्हें अगले हफ्ते भेज देंगे। आस सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बुहत धन्यवाद...हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन।" बता दें कि, फिल्म के गाने नाटू-नाटू को पहले ही गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजा जा चुका है। वहीं, अब ऑस्कर में भी गाने को नोमिनेट किया गया है। जिसके रिजल्ट की घोषणा 12 मार्च को की जाएगी। 

 

ब्लॉकबस्टर साबित हुई आरआरआर
गौरतलब है कि, फिल्म आरआरआर मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म में राम चरण की पत्नि सीता के किरदार में दिखाई दी थी। अजय देवगन ने भी फिल्म में कैमियो रोल किया था। आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 

Content Editor

kahkasha