रणबीर की मां के साथ खाया आलिया ने खाना, क्लोज फैमिली मेंबर्स दिखे साथ

11/10/2019 1:14:22 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। दोनों स्टार्स का रिश्ता हर बीतते दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है। दोनों की साथ में तस्वीर उनके फैंस को एक्साइटेड करती हैं। हाल ही में फैमिली डिनर से रणबीर और आलिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तस्वीर देखें:

एक फैनक्लब द्वारा शेयर की गई तस्वीर में, रणबीर और आलिया अपनी मां नीतू कपूर, रीमा जैन, नताशा नंदा, भरत साहनी, उनकी बेटी समैरा साहनी और कई अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ एक गोल मेज पर बैठे हैं। रेड टॉप पहने, आलिया नीतू की तरफ झुक के बैठी हुई हैं।

दोनों को अक्सर एक साथ घूमते हुए देखा जाता है। दोनों परिवारों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। अब दोनों की फैमिली शादी करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

दोनों साथ में "ब्रम्हास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म 2020 की गर्मियों तक रिलीज हो सकती है। 

Edited By

Akash sikarwar