आलिया ने सनशाइन सेल्फी क्लिक कर बिताया संडे, चेहरे पर दिखा मॉमी ग्लो, राहा के साथ सुनी नर्सरी राइम!

12/18/2022 12:58:42 PM

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं, आलिया ने माँ बनने के बाद अपनी काफी तस्वीरें शेयर की है जो की बेहद खूबसूरत है।  इसी के चलते आलिया ने रविवार को अपनी एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमे उनके चेहरे पर माँ बनने की चमक देखी जा सकती है, उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वे राहा के साथ ‘BABY LULU’ राइम सुन रही है।   

उनके चेहरे पर उनका मॉमी ग्लो साफ नजर आ रहा था। आलिया अपने मदरहुड टाईम को अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। सन किस्ड तस्वीर में आलिया अपने बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। सूरज की किरणें सीधे उनके चेहरे पर पड़ रही थीं। सेल्फी लेते समय उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान थी।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया ने लिखा, “मेरी एक और सनशाइन सेल्फी, आपको परेशान करने का समय आ गया है। हैप्पी संडे।” आलिया ने अपनी रजाई की एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, "क्या आप जानते हैं कि समय क्या हुआ है?" एक अन्य स्टोरी में आलिया ने यह भी उल्लेख किया कि वह शायद राहा के साथ एक नर्सरी राइम सुन रही हैं।

आलिया अगली बार निर्देशक करण जौहर की ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगी। उनके पास गैल गैडोट के साथ ‘हार्ट ऑफ स्टोन’, उनका हॉलीवुड डेब्यू और प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ भी लिस्ट में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News