न्यूयॉर्क में रणबीर संग क्वालिटी टाइम बिता रही है आलिया, तस्वीरें हो रही हैं viral

1/4/2019 12:56:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने न्यूयॉर्क में है। हाल ही में अब इस लवबर्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में आलिया और रणबीर काफी खुश नजर आ रहे हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आलिया रणबीर के काफी क्लोज हैं और दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है।

दोस्तों संग रणबीर आलिया खूब एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं और तस्वीरें क्लिक करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

व्हाट्सएप ग्रुप में हुईं शामिल

लुक और फिल्म के अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आल‍िया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर ल‍िया है।

जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आल‍िया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के र‍िश्ते को नया मुकाम म‍िलने वाला है। 

शादी की उड़ी थी खबरें

रणबीर और आलिया को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, ऋषि इन दिनों  न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबरों के मुताबिक रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि कॉफी विद करण में आलिया ने रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म 'कलंक' के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। इसके अलावा वह गली बॉय को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। 

Neha