देश के अलग-अलग शहरों में जाकर Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का प्रमोशन करेंगे Alia-Ranveer

7/16/2023 2:17:51 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आलिया भट्ट् और रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों की तरफ से पसंद किया जा रहा है। वहीं, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अब फिल्म के प्रमोशन के लिए निकल पड़े हैं। इसके लिए वह सिटी टूर करने वाले हैं। 


आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन सबसे पहले वरोड़रा सिटी से करने जा रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए वह इस सिटी का टूर करने वाले हैं। जिसके बाद आलिया और रणवीर अगले ही दिन दिल्ली पहुंचेगें। यहां वह फिल्म के तीसरे सॉन्ग को लॉन्च करेंगे। 

बता दें, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म बेसब्री से एक बार फिर आलिया और रणवीर को साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। 

Content Editor

kahkasha