शुरू हुईं शादी की तैयारियां: दुल्हन की तरह सजा ''कृष्णा राज बंगला'',इस रंग का लहंगा पहन रणबीर की दुल्हनिया बनेंगी आलिया

4/11/2022 8:17:39 AM

मुंबई: सालों के कयासों और अफवाहों के बाद अब लगता है कि बाॅलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब शादी के बंधन में बंध जाएगे। 
दावा है कि कपल 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंधेगा। 

वहीं कपल पर इस समय हम लाख छुपाए प्यार मगर... दुनिया को पता चल जाएगा.... ये गाना बिल्कुल सटीक बैठता है। भले ही दोनों अभी तक शादी की खबरों को लेकर चुप हैं लेकिन उनके घर में चल रहीं तैयारियां सब कुछ बयां कर रही हैं। हाल ही में कपूर परिवार के पुश्तैनी घर आरके हाउस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

 शादी से पहले घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घर के बालकनी वाले एरिया में खड़े हुए हैं और वहां पर डेकोरेशन का काम कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा पूरे बंगले में लाइट्स की लड़िया लटका दी गई हैं, जो रात में जलने के बाद काफी शानदार लगने वाली है।

 

14 अप्रैल से प्री वेडिंग फंक्शन

आलिया रणबीर की शादी को लेकर करीबी सूत्रों का कहना है कि कपल 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकता है। 14 अप्रैल से  उनके प्री-वेडिंग फंक्शन मेहंदी, हल्दी और संगीत का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें परिवार और करीबी दोस्त के अलावा इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज भी शामिल होने वाले हैं।

पंजाबी रीति रिवाज से एक-दूजे के होंगे

आलिया और रणबीर की शादी कराने के लिए भट्ट और कपूर परिवार बहुत एक्साइटेड है। रणबीर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में आलिया संग फेरे लेंगे। यह वही आरके हाउस है जहां वर्ष 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया था। अब इसी घर से आलिया भट्ट की डोली उठने वाली है। इतना ही नहीं रणबीर और आलिया पंजाबी रिती-रिवाज से शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें एक पंजाबी परंपरा के बाद, दोनों 15 अप्रैल को सुबह 2 बजे से 4 बजे के सात फेरे लेंगे। शादी समारोह में संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, अर्जुन कपूर  मसाबा गुप्ता, करण जौहर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान और अन्य हस्तियां शामिल होंगी।

दुल्हा-दुल्हन की आउटफिट 

खबरों के मुताबिक मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची मुखर्जी शादी के लिए आलिया भट्ट के कपड़े तैयार करेंगे। सब्यसाची ने आलिया का लहंगा डिजाइन किया है, जबकि मनीष मल्होत्रा ने चुनरी तैयार की है।आलिया की शादी की थीम पेस्टल रंग की होने वाली है, इसलिए उनकी शादी का जोड़ा भी पेस्टल कलर का ही होगा। वहीं रणबीर सिंह ने इसकी जिम्मेदारी अपने डिजाइनर समिधा वांगनू को सौंपी है।

मेन्यू 

खबरों की मानें तो शादी के लिए लखनऊ और दिल्ली से शेफ को बुलवाया है। दूल्हा और दुल्हन के अलावा एक और महत्वपूर्ण शादी का मुख्य आकर्षण टेस्टी मेन्यू होगा। सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि मेन्यू में लखनऊ के कबाब, बिरयानी और लाजवाब डिश के साथ दिल्ली का चाट काउंटर मौजूद होगा। इतना ही नहीं! सूत्र ने आगे दावा किया कि चूंकि आलिया भट्ट शाकाहारी हैं इसलिए 25 से अधिक काउंटरों में शाकाहारी व्यंजन शामिल होंगे।

 रिसेप्शन

आलिया-रणबीर का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन 17 अप्रैल को हो सकता है। इसके लिए दोनों ने मुंबई के आलीशान होटल ताजमहल पैलेस को चुना है। ये पार्टी होटल ताज के सी-फेसिंग बॉलरूम में होगी। रात 9 बजे से पार्टी की शुरुआत होगी। इस ग्रैंड रिसेप्शन में रानी मुखर्जी, कटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई मेहमानों के नाम शामिल हैं।


आलिया के सौतेले भाई ने कंफर्म की शादी

आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल ने हाल ही में रणबीर और आलिया की शादी को कंफर्म करते हुए बताया कि उन्हें शादी का कार्ड भी मिल गया है। राहुल ने कहा कि वह शादी की हर रस्म में शामिल रहेंगे। चूंकि वह एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं इसलिए शादी में बाउंसर के तौर पर मौजूद रहेंगे।

मां नीतू ने कही ये बात

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वेडिंग रूमर्स पर नीतू ने कहा-मुझे आशा है कि हो जाए। मुझे कुछ पता नहीं है। मैं इसका जश्न मनाना चाहती हूं लेकिन आज के बच्चे अलग हैं। ये दोनों निजी लोग हैं। कब कर लेंगे पता नहीं लेकिन होगी जरूर और मैं इस शादी के जल्दी होने की कामना करती हूं, क्योंकि मैं उन दोनों से प्यार करती हूं। रणबीर और आलिया एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। वे काफी समान हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma