Lockdown: बिना मास्क लगाए घूमने निकले रणबीर-आलिया, यूजर्स ने आड़े हाथ लिया कपल

3/30/2020 12:17:51 PM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों पूरा देश लाॅकडाउन हैं। लाॅकडाउन के चलते कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल रहा है। वहीं बाॅलीवुड स्टार्स भी  इन दिनों अपने घर के अंदर कैद हैं। कोई स्टार घर में ही रहकर झाड़ू लगा रहा है। तो कोई बर्तन साफ कर रहा है। इसी बीत बीती शाम एक्ट्रेस आलिया भट्ट  को उनके बाॅयफ्रेड और एक्टर रणबीर कपूर को एक-साथ बाहर देखा गया।

PunjabKesari

लॉकडाउन के बीच हर कोई घर पर है और सिर्फ जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहा है। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पेट डॉग के साथ एक बिल्डिंग में घुसते दिखाई दिए। जैसे ही ये वीडियो सोशल साइठ पर वायरल हुआ लोगों ने कपल को ट्रोल करना शुरु कर दिया। दरअसल, इस दौरान दोनों मास्क नहीं लगाए थे। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स गुस्से से लाल हो गए और दोनों को ट्रोल करने लगे।

PunjabKesari

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रणबीर और आलिया के बिना मास्क पहने बाहर निकलने को लेकर सवाल कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि घर में रहने की बात को सेलिब्रिटीज के द्वारा फॉलो नहीं किया जा रहा है। तो वहीं कई यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि आम लोग बाहर निकल रहे हैं तो पुलिस उन्हें पकड़ रही हैं इन्हें भी पकड़ना चाहिए। इसी तरह के तमाम कमेंट्स कर यूजर्स इन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि आलिया और रणबीर अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं।हाल ही में खबरें ऐसी आई थीं कि दोनों क्वारंटीन टाइम में एक साथ रह रहे हैं। इस बात का अंदाजा आलिया की एक तस्वीर से लगाया गया था जिसे रणबीर में क्लिक किया था। वहीं बीते दिनों दोनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Aliabhatt #RanbirKapoor

A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on Mar 28, 2020 at 3:19pm PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News