1 साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली: ''अनमोल गुड़िया'' राहा पर दादी नीतू ने लुटाया प्यार, नानी बोलीं-''ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो..

11/6/2023 2:23:25 PM

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपनी लाइफ में नन्हीं सी परी का स्वागत किया। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राहा कपूर रखा। घर में नन्हीं सी परी आने के बाद से ही कपल की सारी दुनिया बस उसी के इर्द-गिर्द बस गई हैं।

भट्ट और कपूर परिवार की सबसे छोटी सदस्य राहा के साथ अपने जीवन के हर पल का आनंद ले रहे हैं और इसका सबूत उनके इंयरव्यूज और कुछ सोशल मीडिया पोस्ट हैं। आज राहा (सोमवार) को 1 साल की हो गई है। ऐसे में दादीनीतू कपूर, नानी सोनी राजदान और बुआ रिद्धिमा कपूर शाहनी ने राहा के नाम खूबसूरत पोस्ट शेयर किए। 

दादी नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोती राहा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'और इस तरह वह 1 साल की हो गई। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम तुम्हें चांद तक और वापस प्यार करते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने दिल के गुब्बारे के स्टिकर साझा किए हैं।

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने नीतू कपूर की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए भतीजी राहा पर खूब प्यार लुटाया। 

वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी नातिन राहा कपूर के लिए इंस्टा स्टोरी पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं शेयर की। उन्होंने लिखा-'ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है कि आप हमारी दुनिया में आए। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया! जन्मदिन मुबारक हो प्रिय राहा। आपको जन्मदिन मुबारक हो' इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी दिल वाले इमोजी साझा किए हैं। 


बॉलीवुड तड़का प्यारी राहा को उसके पहले जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma