''प्रेग्नेंट हैं आलिया भट्ट'' 2 महीने पहले ऐसा लिखने पर बैन हो गई थीं यूजर,एक्ट्रेस के गुड न्यूज देते ही रिवर हुआ अकाउंट तो बोलीं- ''सोर्स सही था''

7/1/2022 2:36:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। प्रेग्रेंसी अनाउंस के बाद से ही आलिया सुर्खियों में हैं। आलिया को लेकर कई खबरें सामने आईं हैं।

उनमें से एक खबर ये है कि आलिया अप्रैल में ही प्रेग्नेंट थी। दरअसल, अप्रैल महीने में ही आलिया की प्रेग्नेंसी के बारे में एक महिला ने Reddit पर लिखा था। तबउनकी बातों को फेक बताकर उसे Reddit ग्रुप से बैन कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने वापसी कर ली है।

BollyBlindsNGossip ने 18अप्रैल को एक पोस्ट किया थाय़ इस पर newbee_forfun नाम के एक Reddit यूजर ने कहा था- 'मिस भट्ट साफ तौर पर प्रेग्नेंट हैं। इस खबर का सोर्स एक असिस्टेंट है जो कि उनका फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है। यूजर के इस दावे को लोगों ने तब गॉसिप करार दिया था।'

 


फैंस ने महिला यूजर की बात पर तब विश्वास नहीं किया था और लोग एक्ट्रेस को डिफेंड करने लगे थे। एक यूजर ने लिखा था- 'तो आलिया ने एक मेकअप आर्टिस्ट को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं? और उन्होंने ये फैसला किया कि इतनी पर्सनल जानकारी वह तुम्हें देंगे।'

इसके जवाब में newbee_forfun ने कहा था- 'आर्टिस्ट ने कुछ सुन लिया और उसने इसके बारे में दूसरे लोगों को बताया। यह गॉसिप सब्जेक्ट है। मैंने वह बात यहां बता दी एन्जॉय।अनुमान लगाते रहो और मेरी तरफ से गुड बाय। इस जानकारी को BollyBlindsNGossip के मॉडरेटर्स ने फेक मार्क कर दिया था और उन्हें बैन कर दिया गया था।' 

हालांकि जब एक्ट्रेस ने खुद प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो महिला यूजर पर से बैन हटा दिया गया। 'हे गाइज, मुझे अनबैन कर दिया गया। मुझे क्रेडिट देने के लिए शुक्रिया। और कोई बात नहीं उस वक्त ये लोगों को सच नहीं लग रहा था। लेकिन मुझे पता है कि सोर्स एकदम सही था। अब मुझसे ज्यादा मत पूछिएगा, जब कुछ सच में पता चलेगा तो मैं बता दूंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

बता दें कि 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर की शादी हुई थी। 27 जून को आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपना एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। तस्वीर में आलिया भट्ट हॉस्पिटल बेड पर लेटी थीं और पति रणबीर कपूर उनके बगल में बैठे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।
 

Content Writer

Smita Sharma