ज्वेलरी एग्जीबिशन के उद्घाटन के लिए दोहा पहुंचीं आलिया, व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग दिखीं ''मिसेज कपूर''

5/10/2022 9:07:26 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के कुछ दिन बाद ही काम कर लौट आईं हैं। आलिया हाल ही में दोहा  में एक ज्वैलरी और घड़ी एग्जीबिशन में पहुंची। इस इवेंट की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो आलिया व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने  व्हाइट कोट के साथ मैचिंग ट्राउजर कैरी किया था। अपने इस लुक को आलिया ने ग्रीन ज्वैलरी से कंप्लीट किया था। मिनिमल मेकअप,पिंक लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। 

इवेंट की तस्वीरें आलिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा- कुछ फ्रेंच फ्राइज़ और पोहा के साथ...दोहा में एक खूबसूरत दिन। इसी के साथ DJWE 2022 का उद्घाटन करना और बेहतरीन ज्वेलरी और घड़ियों का अनुभव करना सम्मान की बात है। फैंस को आलिया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। प्रशंसकों के साथ सेलेब्स भी उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलियारॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देने वाली हैं। 

Content Writer

Smita Sharma