आलिया ने खास अंदाज में किया बॉयफेंड रणबीर को बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर इशारों-इशारों में कही दिल की बात

9/29/2020 10:51:07 AM

मुंबई. बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। एक्टर को सोशल मीडिया पर बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। जन्मदिन के खास मौके पर रणबीर की गर्लफेंड आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर को विश किया।


आलिया ने रणबीर की बर्थडे सेलीब्रेशन की फोटो शेयर कर विश किया। शेयर तस्वीर में रणबीर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे 8' इसके साथ ही आलिया ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को अब 18 लाख लाइक्स आ चुके हैं। 


बता दें रणबीर और आलिया बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक है। रणबीर और आलिया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। खबर यह है कि दोनों जल्दी शादी भी करने वाले है। वहीं दोनों पहली बार एक-साथ अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देने वाले है। इस फिल्म में आलिया, रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं।

Smita Sharma