आलिया भट्ट ने रणबीर कूपर की भांजी समारा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर खूब लुटाया प्यार

3/23/2021 5:45:37 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कूपर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों के एक-दूसरे के परिवार के साथ भी अच्छे संबंध हैं। रणबीर कपूर की भांजी यानी रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा का आज जन्मदिन है। आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर समारा को बर्थडे विश किया है।


आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में समारा की तस्वीर शेयर की है। जिसमें समारा बेहद क्यूट नजर आ रही है। आलिया ने तस्वीर शेयर कर लिखा- हैपी बर्थ मेरी cutie patootie, समारा अब बिग गर्ल हो गई है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों में उनके साथ अजय देवगन नजर आएंगे।

Content Writer

Parminder Kaur