हल्दी सेरेमनी की तस्वीर शेयर कर आलिया ने सास नीतू को किया बर्थडे विश, बोलीं- ''दोस्त, होने वाली दादी मां और सबसे खूबसूरत दिल को जन्मदिन की बधाई''

7/8/2022 11:50:17 AM

मुंबई. एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 64वां बर्थडे मना रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी सासू मां को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आलिया ने सासू मां के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari
आलिया ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें सासू मां नीतू ने हाथ में मिठाई की थाली पकड़ी हुई है और बहू आलिया का माथा चूम रही है। दोनों सास-बहू येलो कपड़ों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 'सबसे खूबसूरत दिल को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मेरी सासू मां/दोस्त/जल्दी ही बनने वाली दादी मां, ढेर सारा प्यार आपको।' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और नीतू को बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari
वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी मां को बर्थडे विश किया है। रिद्धिमा ने मां के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा- 'हैपिएस्ट बर्थडे लाइफलाइन, प्यार हमेशा-हमेशा।'

PunjabKesari
बता दें आलिया बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस ने अल्टरासाउंड की तस्वीर शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी थी। इस गुडन्यूज को सुनने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई थी। काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन हैं। वहीं नीतू कपूर हाल ही में फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी नजर आए थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News