''बेबी को 40वां जन्मदिन मुबारक..आलिया ने खास अंदाज में किया पति रणबीर को विश, शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर

9/29/2022 11:19:20 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर ने 28 सितंबर अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी करीबियों से लेकर फैंस तक ने सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर शुभकामनाएं देकर उनका दिन बना दिया। वहीं रणबीर की बीवी आलिया भट्ट के विश सबसे लेट आया। उन्होंने पतिदेव के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। अब आलिया के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम में रणबीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्टर चीयर्स टू 40 ईयर्स के साथ पोज दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

घर को बैलून्स के साथ खूब अच्छे से डेकोरेट किया गया है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने कहा, 'बेबी को 40वें बर्थडे की शुभकामनाएं'। फैंस आलिया के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


काम की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा क्लेक्शन किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News